मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
भीलवाड़ा

दीपों की जगमगाहट में नहाई वस्त्रनगरी: बाजारों में उमड़ी भीड़, रेलवे स्टेशन चौराहे पर हुई मां लक्ष्मी की महाआरती

ल

लोकजीवन संवाददाता

10 नवम्बर 2026, 12:49 PM 2 मिनट में पढ़ें

दीपों की जगमगाहट में नहाई वस्त्रनगरी: बाजारों में उमड़ी भीड़, रेलवे स्टेशन चौराहे पर हुई मां लक्ष्मी की महाआरती


भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। रोशनी, उल्लास और आस्था के पर्व दीपावली पर वस्त्र नगरी भीलवाड़ा का नजारा देखते ही बन रहा था। घरों से लेकर बाजारों, चौराहों, मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी की छटा बिखरी नजर आई, जिससे पूरा शहर दीपोत्सव के रंग में सराबोर दिखा।

दीपावली की शाम ढलते ही शहर की रौनक अपने चरम पर पहुंच गई। मकानों की छतों, बालकनी और मुख्य द्वारों पर दीपकों की कतारें जगमगाने लगीं। भीमगंज थाना क्षेत्र के महारानी कॉम्प्लेक्स, गोल प्याऊ चौराहा, नेताजी सुभाष मार्केट, मशीनरी मार्केट और बालाजी मार्केट को विशेष रूप से सजाया गया था। कई जगहों पर दीपक के आकार की आकर्षक लाइटिंग और भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां युवाओं और बच्चों ने सेल्फी ली। रात 8.30 बजे नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन चौराहे पर मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिय़ा, विधायक अशोक कोठारी और महापौर जसवंत कंवर सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। महाआरती के साथ आयोजित भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। इसके बाद घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से महालक्ष्मी, भगवान गणेश, माता सरस्वती और कुबेर का पूजन किया गया। पूजन के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने आतिशबाजी का आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दीं। दीपावली का यह पर्व भीलवाड़ा में आस्था, परंपरा, भाईचारे और उल्लास का अनूठा संगम लेकर आया। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को मनाया, जिसने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें