मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • पंचायत चुनाव तीसरा चरण:भाजपा और कांग्रेस ने बड़े नेताओं के परिवारों पर दांव खेला
  • दिल्ली के व्यापारियों ने की कांग्रेस से रैली टालने की अपील, कहा- 'दिवाली सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान
  • केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोकभवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी।
कारोबार

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़

ल

लोकजीवन संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 01:05 PM 1 मिनट में पढ़ें

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़

देश की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में ₹49,244 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है। ये पिछले साल इसी समय हुए ₹44,490 करोड़ के रेवेन्यू से 11% ज्यादा है।

कमाई बढ़ने के साथ ही कंपनी का मुनाफा भी 6% बढ़ा है। इस तिमाही में इंफोसिस को ₹7,823 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो बीते साल इसी अवधि में ₹7,364 करोड़ रहा था।

इंफोसिस के रेवेन्यू में मजबूती का मुख्य कारण 5.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बड़ी डील्स का मिलना है। इसमें 62% नए बिजनेस से आए और 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की मेगा-डील शामिल है

इसके साथ ही रेवेन्यू बढ़ने की वजह AI सर्विसेज की मांग में आया 29% का बड़ा उछाल है। इससे कंपनी की कुल कमाई में AI का योगदान बढ़कर 10.5% हो गया है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी कारोबार की खबरें

और देखें