मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
कारोबार

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 01:18 PM 2 मिनट में पढ़ें

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई। 2004 में कंपनी के पब्लिक होने के बाद से यह एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस बिकवाली के कारण कंपनी की मार्केट वैल्यू 500 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹48 लाख करोड़ घट गई।

अल्फाबेट ने बुधवार रात तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी का फ्री कैश फ्लो माइनस 9.07 बिलियन डॉलर पर आ गया, जबकि एक्सपर्ट्स को 2.7 बिलियन डॉलर के पॉजिटिव कैश फ्लो की उम्मीद थी। कंपनी ने अपने पूरे साल के कैपिटल एक्सपेंडिचर के गाइडेंस को $195 बिलियन से $205 बिलियन यानी करीब ₹18 से ₹19 लाख करोड़ के बीच बरकरार रखा है।

इसका मतलब यह है कि गूगल AI की रेस में आगे रहने के लिए डेटा सेंटर्स, सर्वर और चिप्स खरीदने पर पानी की तरह पैसा बहा रहा है। इससे उसके पास आने वाले पैसों के मुकाबले जेब से जाने वाला खर्च इतना बढ़ गया कि उसका फ्री कैश फ्लो माइनस ₹76,000 करोड़ पर पहुंच गया,जबकि बाजार को मुनाफे की उम्मीद थी।

यानी कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश तो कर रही है, लेकिन उससे अभी वैसी कमाई नहीं निकल पा रही है, जिससे घबराकर इन्वेस्टर्स ने शेयर बेच दिए।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी कारोबार की खबरें

और देखें