मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 23 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज
  • राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू , माउंट आबू में सबसे ज्यादा ठंड , रविवार रात का तापमान 3 डिग्री के करीब रहा।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया।
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने की नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर 24 हजार करोड़ रुपये मदद का ऐलान

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 नवम्बर 2026, 01:45 PM 3 मिनट में पढ़ें

प्रधानमंत्री  ने की नेपाल के प्रधानमंत्री  के भारत दौरे पर 24 हजार करोड़ रुपये  मदद का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे पर 24 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बालेन का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों की गहरी दोस्ती दिखाता है।

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में मोदी ने बालेन को गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच करीब 100 मिनट तक बैठक हुई, जिसमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना भारत के राम अधूरे हैं। दोनों प्रधानमंत्रियों ने महाकाली नदी पर मोटर पुल समेत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत नेपाल को कांडला और पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच देगा। साथ ही दोनों देशों के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क बढ़ाया जाएगा, जिससे व्यापार और आवाजाही आसान होगी।

भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया। हैदराबाद हाउस में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बैठक का आयोजन किया गया। वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच उपहारों के इस आदान-प्रदान ने दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को एक बार फिर उजागर कर दिया। भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया। फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वह सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे। दोनों पक्ष दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों और ठोस उद्देश्यों को तय करने के लिए "समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत" शीर्षक से एक 'संयुक्त विजन दस्तावेज' भी जारी कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों द्वारा कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की उम्मीद है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।
बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राष्ट्रीय की खबरें

और देखें