मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 23 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज
  • राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू , माउंट आबू में सबसे ज्यादा ठंड , रविवार रात का तापमान 3 डिग्री के करीब रहा।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया।
राजस्थान

राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की सराहना, मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 नवम्बर 2026, 01:30 PM 1 मिनट में पढ़ें

राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की सराहना, मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी

राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के प्रबंधन में अपनाए गए नवाचारों और शांतिपूर्ण मतदान की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सराहना की है। रविवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चुनावों के सफल संचालन के लिए आयोग और उसकी पूरी टीम को बधाई दी।

मुलाकात में ‘एक राज्य, एक चुनाव’ की अवधारणा के तहत राजस्थान में अपनाई गई चुनाव व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों और पंचायतीराज चुनाव चार चरणों में संपन्न कराए गए। इस व्यवस्था से मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और उपलब्ध प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिली।

चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी भी बढ़ी है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत पिछली बार के 71.84 से बढ़कर 73.56 हो गया। इसी तरह ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान 82.86 से बढ़कर 83.72 प्रतिशत और जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में 63.66 से बढ़कर 67.78 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें