मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 23 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज
  • राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू , माउंट आबू में सबसे ज्यादा ठंड , रविवार रात का तापमान 3 डिग्री के करीब रहा।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दिल्ली में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया।
जयपुर

जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 नवम्बर 2026, 01:27 PM 2 मिनट में पढ़ें

जयपुर पुलिस को मिले 10 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्त होगी तेज

शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिस की गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जयपुर पुलिस के बेड़े में 10 नए पेट्रोलिंग वाहन शामिल किए गए हैं। रविवार को पुलिस थाना करधनी (पश्चिम) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।वाहन झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 पुलिस थानों को उपलब्ध कराए गए हैं। इससे संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाने के साथ संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखना भी आसान होगा।

इस मौके पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सराहनीय काम कर रही है। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल को कानून-व्यवस्था मजबूत करने में अहम बताया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की क्षेत्रीय निगरानी क्षमता बढ़ेगी। गश्त के दौरान पुलिस की मौजूदगी मजबूत होने के साथ आपात स्थिति में मौके पर जल्दी पहुंचकर सहायता देना भी आसान होगा। इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण सहित जयपुर पश्चिम के पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें