It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:आरोपी कोडवर्ड में लेते ऑर्डर, गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामदईरानी नाव में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया है।लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाइजैक जैसी स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच कहासुनी के बाद ये सिग्नल भेजे गए थे।दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया।चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी

*इंडिया के टॉप 1%: "शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था": शादी या सिंगल रहने की चर्चा पर अनिल कपूर ने कही दिल की बात*
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

*मुंबई, अक्टूबर, 2026* : क्या एक रिश्ते को उम्र भर निभाने के लिए शादी ज़रूरी है? और यदि कोई सिंगल रहकर खुश है, तो क्या उसे शादी करनी ही चाहिए? स्टार प्लस के 'इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो' के आगामी एपिसोड में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर ऐसी ही दिलचस्प बातचीत देखने को मिलेगी। पहेलियों के बीच जब प्रतिभागी अपनी ज़िंदगी के किस्से साझा करते हैं, तो अनिल कपूर भी इस चर्चा में शामिल हो जाते हैं।
पुणे के सुमीत मेलवानी बताते हैं कि वे पिछले 35 साल से एक मज़बूत रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी पार्टनर ने कभी शादी नहीं की। उन्हें अपने रिश्ते को कोई नाम देने की ज़रूरत भी महसूस नहीं होती। वहीं, बड़ौदा के रोचक सक्सेना सिंगल रहकर खुश हैं। उन्हें अपनी आज़ादी और खुद के लिए मिलने वाला समय पसंद है। उनका कहना है कि वह सिर्फ परिवार की इच्छा पूरी करने के लिए शादी नहीं करना चाहते।
शादी को लेकर अनिल का अपना नज़रिया है। सुनीता के साथ अपने सफर को याद करते हुए वे कहते हैं, "मैं यह नहीं बोल सकता कि मैंने गलती की है या यह मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। लेकिन मुझे लगता है कि शादी करना मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था।"
इसी बीच, गुजरात के शुभम बालांडे अपनी एक खास ख्वाहिश साझा करते हैं। वे कहते हैं कि यदि वे एक करोड़ रुपए जीतते हैं, तो अपनी पत्नी से दोबारा धूमधाम से शादी करना चाहेंगे और उन्हें दूसरे हनीमून पर ले जाएँगे। उनकी यह बात अनिल का ध्यान खींच लेती है। वे याद करते हुए हैं कि शादी के बाद सुनीता अकेले ही हनीमून पर गई थीं, क्योंकि वे शूटिंग में व्यस्त थे। शुभम की बात सुनकर अनिल कहते हैं, "आपने मुझे आइडिया दिया कि हनीमून दोबारा प्लान किया जा सकता है।"
बिना शादी के 35 साल से रिश्ता निभा रहे सुमीत से लेकर अपनी पत्नी से दोबारा शादी करने की ख्वाहिश रखने वाले शुभम तक, हर किसी की कहानी इस बातचीत को खास बनाती है। और शायद इसी चर्चा ने अनिल को भी सुनीता के साथ दूसरे हनीमून की योजना बनाने का ख्याल दे दिया है!

देखिए 'इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो', स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

अन्य सम्बंधित खबरे