मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 25 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
  • भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका
जयपुर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा

ल

लोकजीवन संवाददाता

25 नवम्बर 2026, 12:07 PM 3 मिनट में पढ़ें

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन एवं जनकेंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दर बढ़ाने तथा हेल्पलाइन की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।

 समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर सितम्बर माह में दर्ज 4 लाख 16 हजार 608 शिकायतों में से 4 लाख 13 हजार 637 तथा अक्टूबर माह में दर्ज 3 लाख 66 हजार 44 शिकायतों में से 3 लाख 44 हजार 567 शिकायतों का निस्तारण किया गया। दोनों माह में शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि 10 दिन रही। सितम्बर माह में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दर 69.93 प्रतिशत तथा अक्टूबर माह में 67.54 प्रतिशत रही, जबकि समग्र संतुष्टि दर 65.69 प्रतिशत रही।


केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल (सीपीग्राम) के माध्यम से सितम्बर माह में प्राप्त 5 हजार 310 प्रकरणों में से 5 हजार 157 तथा अक्टूबर माह में प्राप्त 4 हजार 568 प्रकरणों में से 3 हजार 910 प्रकरणों का निस्तारण किया 


गत छह माह (मई से अक्टूबर) के दौरान शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन विभागों की प्रगति से भी अवगत कराया गया। इनमें जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने 82.59 प्रतिशत, महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय ने 78.55 प्रतिशत तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 75.83 प्रतिशत संतुष्टि दर दर्ज की। इन विभागों में शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि क्रमशः 7, 13 एवं 11 दिन रही।

मुख्य सचिव ने पंचायती राज, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), माध्यमिक शिक्षा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की श्रेणीवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों के वर्तमान श्रेणीकरण की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की शिकायतें सही विभाग तक पहुंचें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 के कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्मिकों को शिकायत दर्ज करते समय संबंधित विभाग एवं विषय की सही श्रेणी के चयन पर विशेष ध्यान देने तथा श्रेणीकरण में आवश्यक बदलाव एवं सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इससे शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बन सकेगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें