
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सरकार से NOC मिल गई है। अब फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतजार है। भारत-चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर बनी इस फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी देश के सम्मान को ठेस न पहुंचे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) को मेकर्स के दिए ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है।इसके बाद इस वॉर-ड्रामा फिल्म को NOC दे दी गई है। NOC मिलने के बाद फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, सलमान खान और उनकी टीम इसे 13 नवंबर को रिलीज करने पर विचार कर रही है। उनका मानना है कि दिवाली के बाद का फेस्टिव माहौल फिल्म की रिलीज के लिए सही रहेगा।
फिल्म की सेंसर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास जमा करेंगे। अगर CBFC से मंजूरी मिल जाती है और यह प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाती है, तो सलमान और उनकी टीम फिल्म को 13 नवंबर को रिलीज कर सकती है।
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान . . .
2026-10-05 17:43:26
राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते . . .
2026-10-05 17:40:42
जयपुर में मनचले युवक ने युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव . . .
2026-10-05 17:37:40
जयपुर में हैरिटेज डोर सीजन-3 ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का फर्स्ट लुक लॉन् . . .
2026-10-05 17:36:03
जयपुर विकास प्राधिकरण सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्याद . . .
2026-10-05 17:33:34