5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज, 250 किलो खराब मावा करवाया नष्ट
भीलवाड़ा. दीपावली पर शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीमों ने मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की। टीम ने गणेश उद्योग से 3000 लीटर तथा अजमेर रोड स्थित श्री गणेश ऑयल से 2000 लीटर, कुल 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज कर नमूने अजमेर प्रयोगशाला भेजे। वहीं, बनेड़ा ब्लॉक के कासोरिया गांव में मावा प्लांट पर दबिश देकर 250 किलोग्राम दूषित मावा मौके पर नष्ट करवाया और नोटिस जारी किया। इसके अतिरिक्त शाम की सब्जी मंडी स्थित श्री फूड्स से मैदा का नमूना लिया गया। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से मिलावट व संदिग्ध सामग्री की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 01482-232643 पर देने की अपील की है। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मौसम के दोहरे तेवर: दिन में चुभती धूप, रात में सिहरन-16 डिग्री के अंतर से लोग हो रहे बीमार
9 घंटे पहले
एमसीएच के पालने में मिले प्री-मैच्योर मासूम सोम की सांसों की जंग टूटी
9 घंटे पहले
रोशनी से जगमगा रही वस्त्रनगरी, दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारी जोरों पर
9 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: चौथा आरोपी कालू अब तक फरार, दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस फिर मांगेगी रिमांड
9 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट
एक दिन पहले
फर्जी मतदान और मतगणना में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
एक दिन पहले