मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार, 08 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
जयपुर

जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 सितम्बर 2026, 12:24 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकली

जयपुर में आज पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। यह जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10.15 बजे से शुरू हो गई है।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां हैं।

जिला प्रधान की आरक्षण लॉटरी

कैटेगरी पंचायत समिति
एससी ओपन तूंगा, आंधी
एससी महिला रामपुरा डाबरी, कोटखावदा
एसटी ओपन चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल
एसटी महिला अमरसर
ओबीसी ओपन माधोराजपुरा, सांगानेर
ओबीसी महिला जोबनेर, मौजमाबाद
अनारक्षित ओपन शाहपुरा, बस्सी, जमवा-रामगढ़, फागी,
अनारक्षित महिला गोविंदगढ़, दूदू, जालसू, चाकसू, आमेर, झोटवाड़ा

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें