जयपुर में जोधपुर-रावत मिष्ठान भंडार की दुकानों पर छापा
जयपुर में फेमस जोधपुर और रावत मिष्ठान की दुकानों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पैकिंग बॉक्स और पैकर पर जरूरी जानकारी अंकित नहीं होने पर दोनों के खिलाफ जुर्माना लगाया।
उपभोक्ता विभाग के विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ टीम को खातीपुरा मोड क्वींस रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान्न भंडार पर विजिट पैकर रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके अलावा मिठाई, नमकीन पैक करने वाले पैकेटों पर नियमानुसार जानकारी अंकित नहीं मिली। इस पर संबंधित पैकेट जब्त कर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
रावत मिष्ठान्न भंडार के जयपुर स्थित अलग-अलग आउटलेट्स पर कार्रवाई की। गौरव टावर मालवीय नगर स्थित स्टोर पर ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैकेटों पर जरूरी जानकारी अंकित नहीं मिली। पैकर रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। इसके चलते इस स्टोर पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
इसी तरह पोलीविक्ट्री आउटलेट पर मिक्चर नमकीन, गजक और मठरी के पैकेटों पर और महल रोड जगतपुरा आउटलेट पर मिठाई के पैकेटों पर जरूरी जानकारी नहीं थी, जिसके बाद दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी किया।
इसके अलावा टीम ने निर्माण नगर अजमेर रोड स्थित अरहम स्वीट्स पर भी विजीट की। यहां पैकर पंजीकरण और पैकेटों पर आवश्यक घोषणाएं नहीं होने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
जयपुर में वैश्य-समाज के 5 महापौर और 24 पार्षद सम्मानित
10 घंटे पहले
चांदी के वर्क की 30 हजार पन्नियां की सीज
एक दिन पहले
जयपुर से दुबई के लिए आज से नई फ्लाइट शुरू:सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा
एक दिन पहले
जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए आज से नई-ट्रेन
26 अक्टूबर 2026
जयपुर एयरपोर्ट पर आज मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव
26 अक्टूबर 2026
राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने की शिष्टाचार भेंट
24 अक्टूबर 2026