मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
जयपुर

जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए आज से नई-ट्रेन

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 01:15 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए आज से नई-ट्रेन

जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर 2 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बुधवार रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

इस ट्रेन से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को फायदा मिलेगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। यह रास्ते में दौसा, बांदीकुई, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, रांची और टाटानगर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन की शुरुआत के मौके पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम होगा। इसमें जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, बगरू विधायक कैलाश चंद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके साथ हीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें