स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिसाल -वासुदेव देवनानी
जयपुर,। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. शेखावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे शेखावत ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहा। ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में उनके योगदान को सदा स्मरण किया जाएगा। पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी, स्व. शेखावत के परिजन राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव नन्द किशोर शर्मा, उप सचिव सुशील शर्मा, अल्का दुआ सहित विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भी स्व. शेखावत को पुष्पांजलि दी।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
300 साल का जयपुर: एक 'इमर्सिव एक्सपीरियंस' जोड़ेगा नई पीढ़ी को विरासत से
एक दिन पहले
एसएमएस अस्पताल में दिल के मरीजों की एंजियोप्लास्टी शुरू
एक दिन पहले
समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प : भजनलाल शर्मा
21 अक्टूबर 2026
जयपुर के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 22 अक्टूबर को होगा मतदान
21 अक्टूबर 2026
40 घंटे बाद कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे जयपुर पुलिस कमिश्नर
21 अक्टूबर 2026
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद गुप्ता सहित कई भामाशाह हुए सम्मानित
17 अक्टूबर 2026