मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत
  • देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव ,राष्ट्रीय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए ।
जयपुर

महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत

ल

लोकजीवन संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 01:04 PM 1 मिनट में पढ़ें

महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर  राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत

कपड़ों की कतरनों से तैयार गुदड़ी और चादर, क्रोशिया से बनी कलाकृतियां, टेराकोटा उत्पाद और ऑर्गेनिक वस्तुएं। महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत हुए। उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना की। ‘शक्ति वंदन’ मोबाइल ऐप को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेवायाम संस्था की ओर से बुधवार को सीतापुरा स्थित पोद्दार इंस्टीट्यूट में ‘शक्ति वंदन’ मोबाइल ऐप लोकार्पण एवं ‘शक्ति संवाद, उद्यम उत्सव’ आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ऐप का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी, निवेशकों से संवाद और कारोबार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा प्रमुख आकर्षण रहे।

प्रदर्शनी में महिलाओं ने अपने हुनर और नवाचार की अनूठी झलक पेश की। कपड़ों की कतरनों से तैयार गुदड़ी और चादर, क्रोशिया से बनी कलाकृतियां, हस्तनिर्मित आभूषण, टेराकोटा उत्पाद और ऑर्गेनिक वस्तुओं ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक और हर्बल पेय पदार्थों से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें