It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGHS अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा
By Lokjeewan Daily - 23-09-2026

जयपुर में हॉस्पिटल की ऑडिट के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते फर्जी RGHS अधिकारी मनीष कुमार शर्मा को एसीबी ने पकड़ा। आरोपी ने खुद को RGHS अधिकारी बताकर 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ACB जयपुर नगर-तृतीय की टीम ने ज्योति नगर थाना इलाके के एक हॉस्पिटल में मंगलवार शाम करीब 4 बजे ये कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदिग्ध ने एआई की मदद से RGHS के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर के नाम से फर्जी पहचान पत्र और अस्पताल के नाम से फर्जी लेटर तैयार किया था।

एसीबी की टीम ने आरोपी को कार्रवाई के लिए ज्योति नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे