ज्वेलरी फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसे बदमाश
जयपुर की एक ज्वेलरी फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसकर बदमाशों ने कीमती गहने और उसमें रखे अन्य आइटम चोरी कर लिए। बदमाशों ने दीवार में बड़ा छेद कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान फैक्ट्री का गार्ड छुट्टी पर गया हुआ था।
दरअसल, बंद फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम को काटकर बदमाश अंदर घुसे थे। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित ज्वेलर पार्टनर की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है।
सांगानेर सदर थाने के SI धर्मवीर ने बताया कि श्याम नगर के रहने वाले अजय शंकर खंडेलवाल (62) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि वह शंकर ज्वेल्स कंपनी में पार्टनर है। सांगानेर सदर के सीतापुरा में कंपनी की फैक्ट्री है। जिसमें कीमती गहनों और आइटमों को बनाने का काम किया जाता था। फैक्ट्री परिसर में कीमती गहनों और आइटमों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बना हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे फैक्ट्री में बने स्ट्रॉन्ग रूम की जांच की गई। चेक करने पर स्ट्रॉन्ग रूम को अनजान व्यक्तियों की ओर से काटना पाया गया। जिसे काटकर स्ट्रॉन्ग रूम में बदमाश घुसकर अंदर रखे कीमती गहने और आइटमों की चोरी कर ले गए।
SI धर्मवीर ने कहा कि सितम्बर-2025 में फैक्ट्री बंद हो गई थी। कंपनी की ओर से फैक्ट्री लॉक कर एक सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया था। पिछले करीब 6-7 महीने से सिक्योरिटी गार्ड की तबीयत खराब होने पर वह भी छुट्टी पर चला गया था। पिछले करीब 14 महीने बाद कंपनी के अधिकारियों की ओर से बंद फैक्ट्री की जांच की गई। जांच के दौरान एक खिड़की का कांच टूटा मिला। उसकी ग्रील भी हटी हुई मिली।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी
12 नवम्बर 2026
जयपुर में साकार हुआ मथुरा का वृन्दावन : गुप्त वृन्दावन धाम में सजी 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी
11 नवम्बर 2026
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे 1000 पत्रकार
11 नवम्बर 2026
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026
दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
03 नवम्बर 2026
जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
02 नवम्बर 2026