
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई घटना पर "गहरी चिंता" जताई है। उन्होंने कहा कि विमान में हुई घटना के बाद बड़ी त्रासदी टलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं। फ्लाईदुबई की इस उड़ान में पायलट पर उसके प्रथम अधिकारी ने हमला किया था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर विमान को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था। घटना के बावजूद विमान सुरक्षित रहा और यात्रियों की जान बच गई। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उनका संक्षिप्त बयान जारी किया। जिसमें कहा, "संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जिससे नागरिकों की जान और नागरिक उड्डयन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।"
उन्होंने कहा कि गुटेरेस सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना की जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों के प्रयासों के लिए आभारी हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए विमानन सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया।
30 सितंबर को दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई। जान जोखिम में डालकर उन्होंने विमान सवारों को अनहोनी से अवगत कराया और फिर अंतत कुछ जाबांज यात्रियों की मदद से हादसे को टाला जा सका। इस दौरान स्मित बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है।
स्मित और विमान यात्रियों के साहस को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। इजरायल पायलट को 'हीरो' और 'रियल सुपरहीरो' बता रहा है, तो भारत भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित की बहादुरी को सराहा। उन्हें हीरो करार देते हुए कहा कि उनके साहस का ही नतीजा है कि सौ से ज्यादा लोगों की जान बची और हादसा होते-होते बचा।
हंसियावास में 800 करोड़ रुपये के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास, शीघ्र . . .
2026-10-01 18:04:35
राजस्थान में व्यापारिक संगठन कल नहीं लेंगे UPI पेमेंट . . .
2026-10-01 17:57:59
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों . . .
2026-09-30 13:11:17
जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया ने किया शूट . . .
2026-10-01 17:59:46
श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक . . .
2026-09-30 13:02:21
जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पा . . .
2026-09-30 13:00:43