It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

टैरिफ की वजह से अमेरिका में लौट रही मैन्युफैक्चरिंग नई फैक्ट्रियां और बढ़ रहे रोजगार: ट्रंप
By Lokjeewan Daily - 02-10-2026

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग की नौकरियां और फैक्ट्रियां वापस लाने का श्रेय दिया है। उनका कहना है कि विदेशी कंपनियों से मिलने वाली प्रतिस्पर्धा से अमेरिकी उद्योगों को सुरक्षा देने की वजह से देश में मैन्युफैक्चरिंग फिर से तेजी पकड़ रही है। टेक्सास में बोलते हुए ट्रंप ने ट्रक निर्माता कंपनी के बढ़ते कारोबार का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दिखाता है कि उनकी व्यापार नीतियां काम कर रही हैं। ट्रंप ने कहा, "हमारे यहां पहले से ज्यादा फैक्ट्रियां बन रही हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और ये कंपनियां भी अच्छा कर रही हैं। पूरे देश में फैक्ट्रियां और प्लांट बन रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग वापस आ रही है।"
ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से विदेशी कंपनियों के लिए अमेरिका में सामान बेचकर पैसा कमाना और अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां छीनना मुश्किल हुआ है। उन्होंने कहा क‍ि वे अपना सामान यहां बेचते थे, पैसा लेकर चले जाते थे और आपके पास नौकरियां नहीं बचती थीं। लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। हमने इसे बदल दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा तेजी से कम हुआ है।
ट्रंप ने कहा, "हमारी मजबूत टैरिफ नीति की वजह से इस साल अमेरिकी निर्यात हमारे देश के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।"
उन्होंने कहा, "चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा गिरकर पिछले 44 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।"
ट्रंप ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कर्मचारियों की कमाई बढ़ी है और इस साल अमेरिका में 60,000 नई मैन्युफैक्चरिंग नौकरियां जुड़ी हैं। भारी ट्रकों का उत्पादन भी करीब 31 प्रतिशत बढ़ा है।
ट्रंप ने कहा कि भारी ट्रकों की सप्लाई उनके प्रशासन के दौरान अमेरिकी इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।
पीटरबिल्ट की इवेंट्स मैनेजर सारा रेनशॉ ने ट्रंप से कहा कि उनके टैरिफ की वजह से कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा लोगों को नौकरी देने में सफल रही है।
रेनशॉ ने कहा, "राष्ट्रपति महोदय, आपके टैरिफ की वजह से हम उत्पादन बढ़ा पाए हैं और 1,000 कर्मचारियों को नौकरी दे पाए हैं।"
ट्रंप ने ट्रक उद्योग के प्रदर्शन को भारी ट्रकों पर लागू पर्यावरण से जुड़े कुछ नियमों को वापस लेने के अपनी सरकार के फैसले से भी जोड़ा। उन्होंने खास तौर पर नाइट्रोजन ऑक्साइड से जुड़े एक नियम का जिक्र किया। ट्रंप के मुताबिक, इस नियम को वापस लेने से ट्रक बनाने की लागत कम होगी।
इससे पहले 'पैकार' के सीईओ प्रेस्टन फेइट ने ट्रंप का फैक्ट्री में स्वागत किया और उनकी सरकार की व्यापार नीतियों की तारीफ की।
फेइट ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप, हम आपके, वाणिज्य मंत्री लटनिक और पूरे प्रशासन के बहुत आभारी हैं कि आपने ऐसी व्यापार नीतियां लागू कीं, जो अमेरिका के लिए अच्छी हैं।"

अन्य सम्बंधित खबरे