
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
रूस के ब्लैक सी तट के पास एक तेल टैंकर पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। टैंकर पर 23 लोगों का क्रू था। सभी भारतीय नागरिक थे और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
रूस के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाले इस टैंकर पर हमले के बाद ब्लैक सी के पानी में कच्चा तेल जला। इससे रूस के रिसॉर्ट शहर सोची के कुछ हिस्सों में आसमान काले धुएं से ढक गया है।
माना जा रहा है कि यह हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया। बीते 48 घंटे में यह तीसरी बार है जब भारतीय नाविकों वाले जहाजों को निशाना बनाया गया है।
लाइबेरिया के झंडे वाले इस जहाज का नाम एफ्रामैक्स रियो है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यह यूक्रेन की प्रतिबंध सूची में शामिल था। इसे रूस के कथित शैडो फ्लीट का हिस्सा बताया गया था।
रूस का शैडो फ्लीट उन टैंकरों और जहाजों का नेटवर्क है, जिनका इस्तेमाल रूस पश्चिमी प्रतिबंधों से बचकर तेल समेत दूसरे सामान के निर्यात में करता है।
यूक्रेन ने फरवरी में जहाज पर प्रतिबंध लगाए थे। उसका कहना था कि इस नेटवर्क के जहाज रूस को जरूरी ऊर्जा आय बनाए रखने में मदद करते हैं। इसी आय से रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को फंड करता है।
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बै . . .
2026-10-07 12:54:41
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च . . .
2026-10-07 12:53:09
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ . . .
2026-10-07 12:51:09
शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे . . .
2026-10-07 12:48:59
जयपुर में CNG और PNG महंगी:आज रात 12 बजे से दरें लागू होंगी . . .
2026-10-07 12:46:08