It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मक्का-मदीना छोड़ सब निशाने पर...हूती की खुली धमकी
By Lokjeewan Daily - 12-10-2026

यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को तीव्र करते हुए एक बेहद गंभीर और नई चेतावनी जारी की है। हूती सैन्य प्रवक्ता  याह्या सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे सऊदी अरब के हवाई अड्डे और उसका हवाई क्षेत्र अब उनकी सेना के लिए ऑपरेशन थिएटर यानी कि सैन्य कारवाई का इलाका बन चुका है। हूती सैन्य प्रवक्ता ने दुनिया भर की विमानन कंपनियों के साथ-साथ पैसेंजर्स और वहां पर काम करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द हवाई अड्डे का उपयोग बंद कर दें।  याह्या सारी ने कहा हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र हमारे निशाने पर हैं। हम सभी से हमारी चेतावनियों को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हैं और किसी भी असफल प्रयास के लिए सऊदी अरब जिम्मेदार होगा। यह नई और आक्रामक धमकी सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद आई है। शनिवार को हुए इस भीषण हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डन प्राधिकरण के अनुसार मिसाइल हमले हवाई अड्डे के घरेलू उड़ानों वाले टर्मिनल तीन और चार के परिसर में आकर गिरी। इस हमले को सऊदी अरब की धरती पर पिछले एक दशक का सबसे घातक और बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हवाई अड्डे को खाली कराया और सभी नागरिक उड़ानों के संचालन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया। उड़ानों को आननफानन में जिद्दा और अन्य नजदीकी शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा कुछ उड़ाने दूसरे देशों की तरफ भी डायवर्ट हुई।

अन्य सम्बंधित खबरे