मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
मनोरंजन

रामायणः पार्ट-1 को ऑस्कर भेजा गया

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 05:23 PM 1 मिनट में पढ़ें

रामायणः पार्ट-1 को ऑस्कर भेजा गया

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म 'गोंधळ' भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर पहले ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है।

ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए कई अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग डेडलाइन रखी गई थीं। 4 कैटेगरी की डेडलाइन पहले ही खत्म हो चुकी है। आखिरी जनरल कैटेगरी की डेडलाइन 12 नवंबर है, जिससे ठीक पहले फिल्म सबमिट की गई है।

'रामायण: पार्ट-1' को मेकर्स ने स्वतंत्र रूप से ऑस्कर में विचार के लिए सबमिट किया है। इसका मतलब है कि फिल्म दूसरी कैटेगरी जैसे बेस्ट पिक्चर, विजुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक में दावेदारी कर सकती है, बशर्ते वह उन कैटेगरी के नियम पूरे करे।

ऑस्कर के नियमों के मुताबिक, किसी देश की आधिकारिक एंट्री के अलावा भी दूसरी फिल्में आवेदन कर सकती हैं। इसलिए रामायण के आने से गोंधळ की दावेदारी खत्म नहीं होगी। दोनों फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर तक पहुंच सकती हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें