मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
मनोरंजन

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 27 तक जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 05:18 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 27 तक जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण इस बार कई मायनों में खास और यादगार होने वाला है। दो दशक पूरे कर चुके इस इंटरनेशनल लिटरेचर आयोजन में इस बार साहित्यकारों के साथ बॉलीवुड और कला जगत की कई चर्चित हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

मशहूर अभिनेत्री और टीवी पर्सनालिटी सिमी ग्रेवाल, फिल्म निर्देशक एवं संगीतकार विशाल भारद्वाज, मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज और चर्चित रेस्टोरेंट उद्यमी राहुल अकरकर फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षण होंगे। इनके अलावा अभिनेता जॉय सेनगुप्ता, लेखक जीत थायिल, कवि रंजीत होस्कोटे और लेखिका-पॉडकास्टर शुनाली खूल्लर श्रॉफ भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें