मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
जयपुर

दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी

ल

लोकजीवन संवाददाता

12 नवम्बर 2026, 05:14 PM 2 मिनट में पढ़ें

दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी

दीपोत्सव के बाद राजधानी में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ अब नगर निगम ने हवा की क्वालिटी सुधारने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

शहर में बढ़े वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निगम की ओर से एयर क्वालिटी प्यूरीफायर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन मशीनों को अलग-अलग इलाकों में संचालित कर हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक दीपोत्सव के बाद आतिशबाजी और अन्य कारणों से शहर की एयर क्वालिटी प्रभावित हुई है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एयर प्यूरीफायर मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से पानी की बेहद हल्की फुहार छोड़ी जाती है।

इससे हवा में मौजूद धूल और कुछ प्रदूषक कण पानी की बूंदों के साथ नीचे बैठने में मदद मिलती है। निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में इन मशीनों का संचालन कर रही हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर धूल और हवा में मौजूद कणों को कम किया जा सके।

फिलहाल जयपुर में चार एयर प्यूरीफायर मशीनें अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। इनमें एक मशीन मानसरोवर और मालवीय नगर क्षेत्र में, दूसरी विद्याधर नगर और झोटवाड़ा क्षेत्र में, तीसरी सिविल लाइंस और किशनपोल क्षेत्र में और चौथी हवामहल और आमेर जोन में लगाई गई है। ताकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में मशीनों के जरिए हवा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिले।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें