ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भारत दौरे के दूसरा दिन मंगलवार को मुंबई में टुक-टुक चलाते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी प्रिंसेस केट भी पीछे बैठी थीं। दोनों अर्थशॉट प्राइज के कार्यक्रम में पहुंचे।
टुक-टुक पर अर्थशॉट का लोगो लगा हुआ था। केट ने इस अंदाज में कार्यक्रम में पहुंचने पर कहा, ‘यहां आने का यह सबसे अच्छा तरीका है।’
दोनों ने मुंबई में 2026 के अर्थशॉट प्राइज के फाइनलिस्ट से मुलाकात की। प्रिंस विलियम और केट आज मुंबई में ई-रिक्शा की सवारी भी करेंगे।
प्रिंस विलियम ने करीब 6 साल पहले अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका मकसद पर्यावरण की समस्याओं के समाधान के नए तरीके खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है।
हर साल 5 विजेताओं को चुना जाता है। हर विजेता को 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
आज मुंबई में इस पुरस्कार का छठा समारोह होगा। केंसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए भारत के 24 राज्यों के 15 हजार स्कूलों तक कार्यक्रम पहुंचाया गया है।
समारोह से पहले प्रिंस विलियम पुरस्कार के फाइनलिस्ट से मुलाकात करेंगे। इस साल भारत की महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भी फाइनलिस्ट में शामिल है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाती है।
और भी बड़ी खबर की खबरें
और देखें
पीएम मोदी ने मनीला में थाईलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर बनी सहमति
7 घंटे पहले
फिलीपींस यात्रा : 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत-प्रधानमंत्री मोदी
एक दिन पहले
श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार
एक दिन पहले
प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए जाएंगे फिलीपींस
12 नवम्बर 2026
भारत-मोल्दोवा एफओसी की तीसरी बैठक, दोनों देशों ने साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर
11 नवम्बर 2026
पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन, बोले-12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प
03 नवम्बर 2026