सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में बड़ा बदलाव
सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को अब इलाज के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब आंख, नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए 24-घंटे ऑन कॉल सीनियर डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
वहीं, मेडिसिन, हड्डी, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी।
प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इस संबंध में संबंधित विभागों को पत्र जारी कर ड्यूटी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, मेडिसिन, अस्थि रोग, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी को चार-चार सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर रोटेशन के आधार पर नियुक्त करने को कहा गया है, ताकि इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में हर समय डॉक्टर उपलब्ध रहें।
वहीं, नेत्र रोग और ईएनटी विभाग को 24x7 ऑन कॉल सीनियर डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाएंगे अतिक्रमण
7 घंटे पहले
ज्वेलरी फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसे बदमाश
एक दिन पहले
दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी
12 नवम्बर 2026
जयपुर में साकार हुआ मथुरा का वृन्दावन : गुप्त वृन्दावन धाम में सजी 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी
11 नवम्बर 2026
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे 1000 पत्रकार
11 नवम्बर 2026
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026