गोपाष्टमी पर पिंजरापोल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की गौपूजा
जयपुर में मंगलवार को गोपाष्टमी पर अलग-अलग गौशालाओं में गौमाता का पूजन, हवन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। पिंजरापोल गौशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गौमाता की पूजा की। वहीं, हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 51 कुंडीय यज्ञ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से पिंजरापोल गौशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। यहां गौपूजन के साथ भगवान श्री कालभैरव का पूजन-अर्चन भी किया गया। कार्यक्रम में गौसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।
वहीं, हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 2 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। यहां 51 कुंडीय यज्ञ के बाद गौमाताओं की पूजा और आरती की गई।
पिंजरापोल गौशाला परिसर स्थित सनराइज ऑर्गेनिक पार्क एवं वैदिक औषधीय पादप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गौमाता का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया गया। भगवान श्री कालभैरव का विशेष पूजन भी हुआ।
अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि गौशालाओं को केवल गौवंश के संरक्षण तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए।
गौशालाओं में उपलब्ध गोबर से जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और अन्य कृषि उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे गौशालाओं की आय बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए कडा रुख
7 घंटे पहले
शिखर अग्रवाल मामले में विभागों ने ACB को भेजा रिकॉर्ड
7 घंटे पहले
तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का किया प्रावधान : भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
हमारे प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है: मोहन भागवत
एक दिन पहले
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच की तेज
एक दिन पहले
'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
13 नवम्बर 2026