बम धमाकों की धमकियों पर दिलजीत की खुली चेतावनी:कहा- बेशक बम फेंक दो
लगातार मिल रहीं बम से उड़ाने की धमकियों के बीच दिलजीत ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्ट में कॉन्सर्ट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बम से उड़ाने की धमकियां देने वाले चाहते हैं कि उनके कॉन्सर्ट में कोई न आए और फैंस को डरा दिया जाए।
दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘कहते हैं दिलजीत को बम से उड़ा देंगे, वाह…, इनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो में लोग न आएं। उनको डरा दिया जाए, धमका दिया जाए। किसी भी तरीके से रोक दिया जाए।’आगे दिलजीत ने कहा, ‘शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है। मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको। मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं, वो गांव से हैं, मैं खुद भी गांव से हूं। मेरा गाना आपको समझ न आए, लेकिन मिट्टी की खूशबू आपको जरूर आएगी। मैं जानता हूं कि जितने लोग यहां हैं, उतने ही बाहर भी फंसे हुए हैं, पुलिस वालों की भी मजबूरी है, चेक करके भेज रहे हैं सबको। मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया।’
और भी मनोरंजन की खबरें
और देखें
टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद एक बार फिर लेने जा रहे सात फेरे
18 घंटे पहले
कॉन्सर्ट जैसे धमाकेदार एक्ट से लेकर जज़्बातों से भरी परफॉर्मेंस तक, ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ में गीत बागड़े दिखाएँगी अपनी गायकी के कई रंग
22 घंटे पहले
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती
20 नवम्बर 2026
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती
20 नवम्बर 2026
‘सा रे गा मा पा’ में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
13 नवम्बर 2026
ज़ी टीवी के ‘लक्ष्मी निवास’ ने पूरे किए 300 एपिसोड्स, सेट पर मनाया इस विशेष उपलब्धि का जश्न
13 नवम्बर 2026