बाल विवाह रोकने के लिए अभियान बनेगा जन-आंदोलन-दीया कुमारी
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान को जन-आंदोलन बनाना होगा। अब केवल भाषण नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई की जरूरत है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कही।
जयपुर में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के दो साल पूरे होने पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह मेहता सभागार, HCM रीपा परिसर में किया गया।
उन्होंने कहा कि हर पंचायत, गांव और ढाणी को बाल विवाह मुक्त बनाना होगा। इस दौरान BVMR पोर्टल और जागरूकता वैन लॉन्च की गई। बाल विवाह रोकने में अहम भूमिका निभाने वाली चेंज एजेंट बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
दीया कुमारी ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों और बेटों के सम्मान, अधिकार और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से यह विषय राष्ट्रव्यापी आंदोलन बना है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की तरह ही 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान को भी सफल बनाना है। बाल विवाह दंडनीय अपराध है। कई बार सामाजिक पाबंदियों के कारण बेटियां अपनी बात नहीं कह पातीं। ऐसे में बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करना चाहिए। यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इस अभियान का चैंपियन व ब्रांड एंबेसडर बनना होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। बेटियों की उम्र पढ़ने-लिखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की है। हर पंचायत, गांव और ढाणी को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
जल्द से जल्द यमुना जल समझौता और रामजल सेतु लिंक परियोजनाओं को किया जाए पूर्ण : भजनलाल शर्मा
12 मिनट पहले
विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका - मुख्य सचिव
18 घंटे पहले
राजस्थान में शीतलहर से सर्दी बढ़ी, पारा 2-डिग्री तक गिरा
25 नवम्बर 2026
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाउसिंग और माइक्रो मॉर्टगेज में 12,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया
23 नवम्बर 2026
1.62 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
23 नवम्बर 2026
प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
23 नवम्बर 2026