जल्द से जल्द यमुना जल समझौता और रामजल सेतु लिंक परियोजनाओं को किया जाए पूर्ण : भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में यमुना जल समझौता एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हुए जनता को लाभान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित अंतराल पर मौके पर पहुंचें और धरातल पर हो रही कार्य प्रगति की निरंतर माॅनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित भूमि अवाप्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित सभी संबंधित कार्यों को लेकर विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और काम में तेजी लाएं, ताकि प्रदेश जल्द से जल्द जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
बाल विवाह रोकने के लिए अभियान बनेगा जन-आंदोलन-दीया कुमारी
16 मिनट पहले
विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका - मुख्य सचिव
18 घंटे पहले
राजस्थान में शीतलहर से सर्दी बढ़ी, पारा 2-डिग्री तक गिरा
25 नवम्बर 2026
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाउसिंग और माइक्रो मॉर्टगेज में 12,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया
23 नवम्बर 2026
1.62 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
23 नवम्बर 2026
प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
23 नवम्बर 2026