It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महापौर ने आचार्य पुलक सागर से आशीर्वाद लेकर शहर के विकास का लिया संकल्प
By Lokjeewan Daily - 28-09-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर के विकास और समृद्धि की कामना को लेकर महापौर ने जैन संत परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने महाराज श्री के समक्ष नतमस्तक होकर भीलवाड़ा शहर की प्रगति, खुशहाली और सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मांगा। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने महापौर को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शहर हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महापौर ने पूर्ण निष्ठा एवं सेवा भाव से शहर के विकास कार्यों को गति देने और जन-हित में समर्पित होकर कार्य करने का अपना संकल्प दोहराया।  आचार्य श्री पुलक सागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी , उद्योगपति त्रिलोक छाबड़ा, मनीष शाह ने महापौर का स्वागत किया।  उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी पार्षद एवं अन्य प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य श्री के दर्शन किए थे, लेकिन इस बार महापौर ने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर शहर की विकास योजनाओं को लेकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन शहर के विकास और नागरिक कल्याण के लिए सदैव प्रेरणादायी सिद्ध होता है। आचार्य श्री के आशीर्वाद से शहर में सकारात्मक ऊर्जा और विकास की नई दिशा का संचार होगा।

अन्य सम्बंधित खबरे