मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 नवम्बर 2026, 01:44 PM 2 मिनट में पढ़ें

रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।  जिले के गंगापुर क्षेत्र में अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 एम्बुलेंस के भीतर एक महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से यह सुरक्षित प्रसव संभव हो सका, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, सांगरिया गांव निवासी 21 वर्षीय पूजा पत्नी नारायण जंगलिया को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस के जरिए राजकीय जय अंबेश गुरु सेटेलाइट अस्पताल गंगापुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रात 11.37 बजे गठीला फॉर्म के पास रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एम्बुलेंस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी विशाल सुवालका ने बिना एक पल गंवाए अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस में नवजात की किलकारी गूंज उठी। सफल प्रसव के तुरंत बाद जच्चा और बच्चा दोनों को राजकीय जय अंबेश गुरु सेटेलाइट अस्पताल गंगापुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मां और नवजात बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित प्रसव कराने वाले ईएमटी विशाल सुवालका और एम्बुलेंस पायलट महेंद्र कुमार वर्मा के सराहनीय कार्य की परिजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। परिजनों ने दोनों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एम्बुलेंस सेवा कितनी जीवनरक्षक साबित हो रही है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें