मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
कारोबार

सम इंश्योर्ड और सम एश्योर्ड में क्या अंतर है?

बीमा कंपनी से कब ले सकते हैं किसका फायदा

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 नवम्बर 2026, 12:49 PM 2 मिनट में पढ़ें

सम इंश्योर्ड और सम एश्योर्ड में क्या अंतर है?

नई दिल्ली: देश की बीमा कंपनियां कई प्रकार की इंश्योरेंस सुविधाएं देती हैं। इनमें हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस समेत अन्य बीमा पॉलिसी शामिल होती हैं। लोग अपने फायदे और सुविधा के अनुसार, संबंधित कंपनी से इंश्योरेंस कराते हैं। इस बीच बीमा से संबंधित दो खास शब्द सामने आए हैं। इनका नाम सम इंश्योर्ड और सम एश्योर्ड है। एक बार देखने में तो दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर है। आइए जानते हैं कि सम इंश्योर्ड और सम एश्योर्ड क्या हैं और इनमें क्या बड़े अंतर हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि बीमा कंपनी से इनके फायदे कब लिए जा सकते हैं। मतलब कि किस इंश्योरेंस के लिए इन दोनों का कहां-कहां इस्तेमाल होता है।

सम इंश्योर्ड क्या होता है?

सबसे पहले हम सम इंश्योर्ड की बात करेंगे। यह एक ऐसी अधिकतम बीमा राशि होती है, जिसे इंश्योरेंस कंपनी आपकी किसी पॉलिसी अवधि के दौरान क्लेम करने पर आपके किसी जरूरी खर्च के लिए भुगतान करती है। यह आमतौर पर सामान्य इंश्योरेंस जैसे हेल्थ इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस समेत अन्य बीमा के लिए होता है।


सम एश्योर्ड क्या होता है?
अब बात सम एश्योर्ड की। यह वह राशि होती है, जिसे इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक, गारंटी के साथ क्लेम पर भुगतान करती है। सम एश्योर्ड लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा), एंडोमेंट प्लान में इस्तेमाल होने वाला शब्द है। मान लीजिए कि अगर किसी ने 40 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया है तो इसका अर्थ हुआ कि यह उसका 40 लाख रुपये का सम एश्योर्ड है। पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को सम एश्योर्ड की पूरी राशि दे दी जाती है। वही, मैच्योरिटी पर भी सम एश्योर्ड की राशि दी जाती है।


 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी कारोबार की खबरें

और देखें