दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं 12 घंटे से ठप:ईमेल, मीटिंग एप और कोपायलट बंद
शिकागो, दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं करीब 12 घंटे से ठप है। इससे ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसे काम रुक गए।वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अकेले माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक न चल पाने की 1.40 लाख से ज्यादा शिकायत दर्ज कराई गई है। इस खराबी का असर सिर्फ दफ्तरों तक नहीं रहा, बल्कि स्कूल, अस्पताल और सरकारी कामकाज भी ठप हो गए।
कई सर्विसेज हुई हैं प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट की कई ऑनलाइन सेवाएं पूरी दुनिया में एक साथ बंद हो गईं। कंपनी के मुताबिक, रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हुई है। इसमें शामिल हैं:
• माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक (ईमेल के लिए)
• माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (ऑनलाइन मीटिंग और चैट के लिए)
• शेयरपॉइंट ऑनलाइन (फाइल शेयर करने के लिए)
• माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट 365 (एआई टूल)
• माइक्रोसॉफ्ट प्लानर और एक्सचेंज ऑनलाइन
• माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर (साइबर सुरक्षा से जुड़ी सेवा)
वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यह आउटेड भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 9:45 बजे शुरू हुआ। यह तकनीकी समस्या कम से कम 8 घंटे तक लगातार बनी रही।
खराबी शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर ही इसका असर दुनिया के 74 देशों तक फैल गया और करोड़ों लोगों का डिजिटल कामकाज रुक गया। गुरुवार रात 11:30 बजे के आसपास दुनियाभर में आउटलुक से जुड़ी शिकायतें 1.40 लाख तक पहुंच गईं, जो सामान्य स्तर से 2,000 गुना ज्यादा है। इस खराबी से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए: कई डॉक्टर मरीजों को ऑनलाइन सलाह नहीं दे पाए। कई स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन क्लास नहीं हो पाई। कई कंपनियों में सामान के ऑर्डर प्रोसेस नहीं हो पाए। भारतीय यूजर्स को मुख्य रूप से आउटलुक एप न खुलने, ईमेल भेजने-पाने और लॉगिन करने में दिक्कत आई, जबकि कुछ लोगों को टीम्स और कोपायलट चलाने में भी समस्या हुई।
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह आउटेज एक खराब या गलत तरीके से हुए सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुआ है। इसके पीछे कोई साइबर अटैक या हैकिंग जैसी घटना नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने ये भी कहा कि यह समस्या काफी हद तक जुलाई 2024 में हुई क्राइड स्ट्राइक की घटना जैसी ही है, जहां एक फॉल्टी अपडेट की वजह से परेशानी आई थी।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि खराबी को ठीक करने के लिए जो बदलाव किए गए थे, वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। कंपनी अब दूसरे तरीकों की टेस्टिंग कर रही है ताकि सिस्टम पर ज्यादा दबाव डाले बिना अधिक से अधिक यूजर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके। दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आउटलुक-टीम्स जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज शामिल हैं।ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के अनुसार, 30 से 40 लाख कंपनियां अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर निर्भर हैं। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि दुनिया की टॉप 90% से ज्यादा फॉर्च्यून 500 कंपनियां इसके एआई चैटबॉट 'कोपायलट' का उपयोग करती हैं। इस खराबी से लोगों के दफ्तर का काम ही नहीं रुका, बल्कि अपॉइंटमेंट्स की जानकारी देना, वेरिफिकेशन (ओटीपी/ईमेल) वाली ऑनलाइन खरीदारी करना, नए अकाउंट बनाना और पुरानी सेवाओं को खोलना भी बंद हो गया है।
और भी टेक्नोलॉजी की खबरें
और देखें
बंद हो जाएंगी सारी वेबसाइट्स! क्या है पीएचपी, जिसकी एक खामी से विश्व में छाया इंटरनेट पर सबसे बड़ा खतरा
24 अक्टूबर 2026
1 जनवरी से बिना सिम बंद हो जाएगा व्हाट्सएप्प, बचने के हैं सिर्फ 3 रास्ते
24 अक्टूबर 2026
भविष्य के लिए तैयार: एआई+ नोवा 2 पॉवर में दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी आकर्षक डिजाइन
23 सितम्बर 2026