मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 नवम्बर 2026, 04:01 PM 3 मिनट में पढ़ें

मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण

भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज़। शहर के बापूनगर क्षेत्र से गुजर रही मेजा बांध की दाईं मुख्य नहर (आरएमसी) की दीवार रात में टूट गई। दीवार टूटने से काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह गया। नहर टूटने से रात में किसी वाहन या व्यक्ति अथवा पशु के नहर में गिर जाने की आशंका भी गहरा गई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नहर रिनोवेशन का कार्य 10-15 दिन पूर्व ही हुआ था, लेकिन घटिया निर्माण के कारण यह दीवार टूट गई।

जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिन पहले 11 नवंबर को मेजा बांध की दाईं मुख्य नहर को खोला था। यह पानी गुरुवार शाम को ही शहर तक पहुंचा था। जैसे ही नहर में पानी का दबाव बढ़ा, कमजोर दीवार उसे सहन नहीं कर पाई और टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के मेजा उपखंड के कनिष्ठ अभियंता धीरज बेनीवाल अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। समय रहते नहर की दीवार की मरम्मत नहीं की गई तो नहर में पूरे वेग से पानी छोडऩे पर आसपास की कॉलोनियों में पानी घुसने का खतरा बढ़ सकता है। विभाग फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

क्षेत्रवासियों ने निर्माण पर उठाए सवाल

नहर अभी चालू कर दी है जबकि पूरी रिपेयरिंग भी नहीं हुई है। दीवारों का काम पिछले 10 दिन से चला और आज सुबह यह दीवार गिर गई। ठेकेदार ने न तो पूरी नींव खोदी। पुरानी नींव के ऊपर ही यह दीवार बना दी और वो भी बहुत कमजोर मटेरियल से बनाई। तराई इसकी बिल्कुल नहीं हुई। नहर के पास आम रास्ता है। ज्यादातर पब्लिक इधर से आती-जाती है। बच्चों के गिरने का डर रहता है। कोई व्हीकल से गिर गया तो जनहानि हो जाएगी। रोड लाइट है वो भी बंद है, और कोई ध्यान देता भी नहीं है इसके ऊपर।

- भगवती लाल नौलखा, बापूनगर

 

नहर की दीवार दस-पंद्रह दिन पहले ही नई बनाई गई थी। पानी आने के साथ ही आज यह दीवार टूट गई।  इससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

- मेघाराम सैनी, बापूनगर

 

जल संसाधन विभाग के जेईएन का तर्क

विभाग ने आंवरी माता मंदिर से पीएंडटी चौराहा से तीन पुलिया आगे नहर का नया काम कराया था। उससे आगे पुरानी नहर थी, वहां नहर की दीवार को ऊंचा किया गया था। सफाई करवाई कई थी। इसका मलबा भी पास ही रखा था। नहर की दीवार का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, वह काफी पुराना है। हमने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। जहां से नहर क्षतिग्रस्त हुई है, वहां बल्लियों की बेरिकेडिंग या फेंसिंग करवाएंगे या रेत के कट्टे रखवाएंगे, ताकि कोई हादसा नहीं हो।

- धीरज बेनीवाल, जेईएन, मेजा उपखंड, जल संसाधन विभाग

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें