
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मिड-डे-मील योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में सेवाएं दे रहीं कुक कम हेल्पर्स ने मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और 12 माह के वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर हुंकार भरी है। भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) के बैनर तले एकजुट हुईं महिला कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। ज्ञापन में बताया गया कि ये महिला कर्मचारी पिछले 10 से अधिक वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। विद्यालय में इनसे भोजन पकाने के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के स्तर के सभी कार्य—जैसे परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की देखरेख, बर्तन धोना और बाथरूम सफाई—करवाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। महिला कर्मियों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के उस आदेश पर कड़ा विरोध जताया, जिसमें केन्द्रीकृत रसोईघर (अक्षयपात्र) से पोषाहार आपूर्ति वाले विद्यालयों के कुक कम हेल्पर्स का मानदेय 50 प्रतिशत काटने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगें दोहराते हुए कहा कि सभी मिड-डे-मील कुक कम हेल्पर्स को स्थाई कर नियमित किया जाए तथा न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो। वर्तमान में मिल रहे 10 माह के मानदेय के स्थान पर पूरे 12 महीने का मानदेय दिया जाए और हर माह की 10 तारीख से पहले भुगतान किया जाए। इसके अलावा पन्नाधाय बालगोपाल योजना के तहत पिछले एक साल से बकाया 500 रुपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द कराने की मांग की गई है। इस दौरान अनीता प्रजापत, मफऱी देवी, वसीनम, समध कंवर, शबाना, नसीम, गीता, सुगना, चंदा देवी और नोराती सहित कई महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37