मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 15 क्विंटल धनिया और लाल मिर्च सीज

- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई - मसालों के नमूने अजमेर लैब भेजे

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 08:06 PM 3 मिनट में पढ़ें

कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 15 क्विंटल धनिया और लाल मिर्च सीज

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व के नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और चिकित्सा महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। त्योहारों के मद्देनजर आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले भर में विशेष जांच एवं निरीक्षण अभियान छेड़ा गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टारलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज पर आकस्मिक निरीक्षण कर मिलावटखोरों में हडक़ंप मचा दिया। जांच दल ने मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध साबुत धनिया और पिसी लाल मिर्च पाउडर को जब्त करते हुए करीब 1500 किलोग्राम (15 क्विंटल) माल सीज किया है।
एक्ट व नॉन एक्ट के तहत लिए सैंपल
सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के स्पष्ट निर्देशों के तहत मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम जब चित्तौड़ रोड स्थित स्टारलाइट एग्रो लिमिटेड पहुंची, तो वहां मसालों के भारी स्टॉक का रख-रखाव और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1500 किलो धनिया व लाल मिर्च पाउडर को आगामी आदेश तक सीज कर दिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत लाल मिर्च पाउडर का नॉन एक्ट तथा साबुत धनिया का एक्ट के तहत विधिक नमूना (सैंपल) लिया गया। इन सभी नमूनों को सीलबंद कर विस्तृत रासायनिक जांच के लिए राजकीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर भिजवा दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
त्योहार तक अनवरत जारी रहेगी धरपकड़
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव के चलते बाजार में मावा, पनीर, मिठाइयों के साथ-साथ पिसे हुए मसालों और तेल-घी की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर मुनाफाखोर घटिया व मिलावटी सामग्री खपाने की फिराक में रहते हैं। जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विभाग की अलग-अलग टीमें शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक निरंतर दबिश दे रही हैं। यह कार्रवाई त्योहार संपन्न होने तक लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, शाहरुख हुसैन तथा संजय वर्मा सहित विभागीय टीम के सदस्य मौजूद रहे। विभाग ने व्यापारियों को भी स्पष्ट हिदायत दी है कि बिना बिल, बिना एक्सपायरी या संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों का भंडारण अथवा विक्रय न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें