मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

कमला देवी हत्याकांड:  40 दोस्तों की पार्टी में बकरे का था मांस, लकडिय़ों की टाल के संचालक से भी पूछताछ

- तीसरे आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल - मुख्य सहित दो आरोपी 3 तक रिमांड पर

ल

लोकजीवन संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 12:48 PM 2 मिनट में पढ़ें

कमला देवी हत्याकांड:  40 दोस्तों की पार्टी में बकरे का था मांस, लकडिय़ों की टाल के संचालक से भी पूछताछ

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर मेंं 72 वर्षीय कमला देवी कांकरिया की हत्या के बाद  40 दोस्तों की मटन पार्टी में काम में लिया गया मांस बकरे का था और बाजार से खरीदा गया। शहर में फैली अफवाहों और तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पुलिस ने इसे स्पष्ट किया हैै। दूसरी और शनिवार को पुलिस रवि और हीरा को लेकर सुभाषनगर में एक लकड़ी की टाल पर पहुंची जहां टाल संचालक से भी लकडिय़ों की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की गई। इससे पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा (19) को दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया जहां से चूचा को कोर्ट ने जेल  भेज दिया।  मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा और हीरा सिंधी 3 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। उधर इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी कालू तापडिय़ा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गौरतलब है कि  मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा (43) ने 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे कमला देवी को आरके कॉलोनी स्थित मकान पर बुलाया था। वहां उसने महिला पर मकान और दुकान अपने नाम करने का दबाव बनाया, लेकिन कमला देवी के इनकार करने पर रवि ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और उनके आभूषण भी उतार लिए। इस वारदात के दौरान हीरा सिंधी भी वहां मौजूद था। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को मकान की छत पर ही जला दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा  ने उसी स्थान पर करीब 40 दोस्तों के साथ मीट पार्टी का आयोजन किया। पुलिस इस बहुचर्चित मामले के हर एक पहलू और सुराग को खंगाल रही है, तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। उधर कमलादेवी की बहू रवीना ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें