गोपाष्टमी पर द्वारकाधीश और श्रीनाथजी में पाड़ों-बिजारों की पारंपरिक भिड़ंत ने मोहा मन
राजसमंद। जिलेभर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गोशालाओं में गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया। गायों को तिलक लगाकर पुष्पमालाओं से सजाया गया और गुड़, हरा चारा, लापसी सहित विभिन्न पकवान खिलाकर गोपाष्टमी का पर्व बनाया गया। शहर की कांकरोली द्वारकेश गौशाला में भी गोपाष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गोमाता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने गायों को प्रसाद और हरा चारा खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ लिया। वहीं, ग्वाल-बालों ने पारंपरिक अंदाज में गायों को नहलाया। इस दौरान बिजारों की आपसी भिड़ंत आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर की नथुवास स्थित गौशाला में गोपाष्टमी का उत्साह देखते ही बना। यहां पाड़ों और बिजारों की पारंपरिक क्रीड़ा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोपहर बाद से ही गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो शाम होते-होते हुजूम में बदल गई। गौशाला की छतों, मुंडेरों और आसपास की इमारतों तक दर्शक नजर आए।
शाम करीब 6 बजे मैदान में पाड़ों और बिजारों की पारंपरिक क्रीड़ा शुरू हुई। उनके मैदान में उतरते ही दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया। मैदान के चारों ओर खड़े लोगों ने इस रोमांचकारी आयोजन का आनंद लिया और गोमाता के जयकारे लगाए। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों में भी इस पारंपरिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र युवाचार्य विशाल बाबा एवं श्रीलाल बाबा ने पाडो और बिजार्रो की देखने का आनन्द लिया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक
10 घंटे पहले
बड़ा हादसा: कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी दीवार, मौके पर मौत
10 घंटे पहले
सीओपीडी दिवस विशेष: सांसों की इस खामोश बीमारी पर चिंता, नए मरीजों की दर सबसे ज्यादा
10 घंटे पहले
दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिला, परिवार में छाया मातम
10 घंटे पहले
खेत जोतने गए परिवार पर लाठी-तलवार से जानलेवा हमला, पिस्टल दिखाकर धमकाया, सोने के गहने लूटे
एक दिन पहले
मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
16 नवम्बर 2026