मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 19 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात हुई।
  • ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया:पत्नी केट पीछे बैठीं
  • जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाएंगे अतिक्रमण:हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल हो सकती कार्रवाई
भीलवाड़ा

गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक

ल

लोकजीवन संवाददाता

18 नवम्बर 2026, 01:40 PM 2 मिनट में पढ़ें

गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक

भीलवाड़ा। गुरला क्षेत्र में बीती रात आधी रात के बाद एक मकान में अचानक आग लगने से भारी अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा जनहानि टल गई। यह घटना बाबू लाल/रामचंद्र पिता गोपी लाल रेगर के मकान में रात करीब 12 बजे के बाद हुई। मकान के ऊपरी कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर, घरेलू सामान, मेकअप व आर्टिफिशियल सामान सहित खोटी में रखी मक्की की दो बोरियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। पड़ोसियों की करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि आग लगने के दौरान मकान की छत की पट्टियां नहीं टूटीं, वरना नीचे सो रहे परिवार के सदस्यों के साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। आधी रात को घटी इस आपदा ने पीड़ित परिवार की जमा-पूंजी और घरेलू सामान को पूरी तरह खाक कर दिया है। इस दुखद घड़ी में स्थानीय प्रशासन को पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि वे इस बड़े नुकसान से उबर सकें।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें