सीओपीडी दिवस विशेष: सांसों की इस खामोश बीमारी पर चिंता, नए मरीजों की दर सबसे ज्यादा
भीलवाड़ा। फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज को लेकर दुनियाभर में जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन जिले में इसके बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। हर साल नवंबर माह के तीसरे बुधवार को मनाए जाने वाले विश्व सीओपीडी दिवस के मौके पर सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज पर आधारित अध्ययन के अनुसार, राजस्थान में प्रति एक लाख आबादी पर सीओपीडी के 306.28 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक हैं। वहीं, इस बीमारी से होने वाली मौतों की दर उत्तराखंड में सबसे ज्यादा (227.19 प्रति लाख) है।
सटीक डेटा का अभाव, ओपीडी में बढ़ रही भीड़
भीलवाड़ा जिले के संदर्भ में जब इस बीमारी के नए मरीजों के आंकड़ों की पड़ताल की गई, तो यह सामने आया कि स्थानीय स्तर पर ऐसा कोई पुख्ता मैकेनिज्म या केंद्रीय डेटा रजिस्टर मेंटेन नहीं किया जाता, जिससे प्रतिवर्ष सामने आने वाले नए मरीजों की सटीक संख्या का पता चल सके। हालांकि, वस्त्रनगरी के औद्योगिक माहौल, धूल-मिट्टी और मौसमी बदलाव के चलते महात्मा गांधी चिकित्सालय, टीबी अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में सांस के मरीजों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। राज्य या राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य एजेंसियों के विशेष सर्वे में ही इसके व्यापक रुझान स्पष्ट हो पाते हैं।
सिर्फ धूम्रपान नहीं, प्रदूषण भी बड़ा कारण
आमतौर पर यह धारणा है कि सीओपीडी केवल बीड़ी या सिगरेट पीने वालों को ही होता है, लेकिन चिकित्सकीय अध्ययन इसके विपरीत हैं। वायु प्रदूषण, तंबाकू सेवन के अलावा लंबे समय तक धूल-मिट्टी, चूल्हे या फैक्ट्रियों के धुएं और जहरीले कणों के संपर्क में रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी में फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली नलियां (वायुमार्ग) सिकुडऩे लगती हैं, जिससे सांस लेने व छोडऩे में कठिनाई होती है।
इन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज
यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर में घर करती है, इसलिए शुरुआत में लोग इसे सामान्य खांसी या बढ़ती उम्र का असर समझकर अनदेखा कर देते हैं। लगातार खांसी आना, बलगम बनना, सीढिय़ां चढऩे या थोड़ा सा पैदल चलने पर ही सांस फूलना और सीने में जकडऩ महसूस होना सीओपीडी के प्रमुख शुरुआती संकेत हैं। समय पर जांच न होने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
इनका कहना है...
सीओपीडी एक गंभीर श्वसन रोग है, जिसे शुरुआती लक्षणों की पहचान कर नियंत्रित किया जा सकता है। लोगों को चाहिए कि लंबे समय तक खांसी या सांस फूलने की शिकायत को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श व जांच कराएं। धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाने के साथ-साथ धूल और धुएं से बचाव ही इस बीमारी से बचने का सबसे कारगर उपाय है।
डॉ. प्रदीप कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक
10 घंटे पहले
बड़ा हादसा: कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी दीवार, मौके पर मौत
10 घंटे पहले
दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिला, परिवार में छाया मातम
10 घंटे पहले
गोपाष्टमी पर द्वारकाधीश और श्रीनाथजी में पाड़ों-बिजारों की पारंपरिक भिड़ंत ने मोहा मन
10 घंटे पहले
खेत जोतने गए परिवार पर लाठी-तलवार से जानलेवा हमला, पिस्टल दिखाकर धमकाया, सोने के गहने लूटे
एक दिन पहले
मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
16 नवम्बर 2026